14 अक्टूबर 2024 - 12:45
  सुप्रीम कोर्ट ने UP मदरसा एक्ट रद्द करने की याचिका पर सुनवाई टाली

उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम 2004 को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने असंवैधानिक घोषित कर दिया था।

सुप्रीम कोर्ट ने उत्त्तर प्रदेश मदरसा एक्ट रद्द करने वाली याचिका पर सुनवाई को टाल दिया है। उत्तर प्रदेश के मदरसा एक्ट को असंवैधानिक घोषित करने के इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट 21 अक्टूबर को सुनवाई करेगा। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम 2004 को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने असंवैधानिक घोषित कर दिया था। जिसके बाद कोर्ट के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी। फैसले के खिलाफ कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी।